আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े, रोज रात 2 बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने

Published on: November 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम आफताब है. रिपोर्टस के मुताबिक आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए. श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे. लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, तब लड़की के पिता दिल्ली में पहुंचे. बेटी के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी. श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी.

https://BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, फुल चार्ज में 521KM की रेंज

यहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया. इसी विरोध के चलते उनकी बेटी और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और यहां पर छतरपुर इलाके में रहने लगे. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई. बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया. उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए.

https://उत्तर से आने लगी शुष्क हवा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े कर अपने घर में रखे. इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया.18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था.

https://पालतू कुत्ते ने काटा तो मालिक पर लगेगा 10 हजार जुर्माना, इलाज कराने की भी होगी जिम्मेदारी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now