আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, फुल चार्ज में 521KM की रेंज

Published on: November 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. BYD ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Atto 3 को लॉन्च कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी को अब तक Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV के लिए करीब 1,500 बुकिंग मिल चुकी हैं. ग्राहक इस एसयूवी को 50 हजार रुपए में बुक कर सकते हैं. इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी. इसमें आपको ARAI सर्टिफाइड 521 KM की रेंज मिलने वाली है. इसमें 60.48kwh का बैटरी पैक दिया गया है. इसकी मोटर 201bph की पावर और 310Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि गाड़ी में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें आग लगने की बेहद कम संभावना है.

https://एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव की सड़क हादसे में मौत

यह 0 से 100Kmph की स्पीड सिर्फ 7.3 सेकंड में हासिल कर सकती है. इसे डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 0 से 80 प्रतिशत चार्ज 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. कार में लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया गया है. यह काफी फीचर लोडेड इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इसमें Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ 12.8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील्स, 5-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट और वायरलेस चार्जिंग मिलती है.

https://करंट से हाथी की मौत का मामला : प्रभारी रेंजर के पद से हटाए गए पंचराम यादव

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now