रायपुर. प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवाओं का आगमन हो रहा है. इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है. आसमान साफ रहेगा और सुबह कोहरा नजर आएगा. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि भी होगी. मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर उत्तर से आती शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश का उत्तरी-पश्चिमी हिस्सा अधिक ठंडा होता है.
https://करंट से हाथी की मौत का मामला : प्रभारी रेंजर के पद से हटाए गए पंचराम यादव
इस बार उत्तर से शुष्क हवाएं आने लगी हैं. जैसे ही इनकी ठंडक बढ़ेगी इन क्षेत्रों में तेजी से तापमान गिरेगा. दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी. बाद ही अधिक ठंड महसूस होगी. रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा. कोरिया में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पेण्ड्रा रोड में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सरगुजा में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास है. वहीं सुदूर दक्षिण के बस्तर संभाग के उत्तर के कुछ जिलों से अधिक ठंड पड़ रही है.
https://एमसीडी चुनाव में AAP ने नहीं दिया टिकट तो टावर पर चढ़ा पार्षद







