नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का गुरुवार को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट कराया गया. उसने कई सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि आफताब ने नार्को टेस्ट में भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है. इतना ही नहीं आफताब ने नार्को टेस्ट में ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के मोबाइल और कपड़े कहां फेंके. साथ ही आफताब ने ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें कहां फेंका.
https://अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा महिला 16 साल के लड़के के साथ फरार
अब दिल्ली पुलिस एक बार फिर आफताब की बताई जगह पर इन सबूतों की तलाश करेगी. उन्होंने आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो चुका है. यह दो घंटे चला. इस दौरान एक सीनियर एनेस्थीसिया एक्सपर्ट, FSL के एक साइक्लोजिकल एक्सपर्ट, एक OT अटेंडेंट, और FSL के 2 फोटो एक्सपर्ट्स मौजूद रहे. आफताब का नार्को टेस्ट के बाद एक पोस्ट टेस्ट FSL में होगा. इसमें उसकी काउंसलिंग की जाएगी. भले ही आफताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा की हत्या से जुड़े राज का खुलासा कर दिया हो, लेकिन इन्हें कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता. हालांकि, पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट के जरिए पुलिस को और सुराग और सबूत खोजने में मदद मिल सकती है.
https://एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े या मिली राहत, चेक करें रेट









