नई दिल्ली. गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के अतायर निवासी 9वीं के छात्र के साथ शादीशुदा महिला फरार हो गई. नाबालिग छात्र की मां ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. छात्र की उम्र करीब 16 वर्ष है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 नवंबर की सुबह सन्नो का बेटा अंसार अली घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा. परिजन ढूंढते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला.
https://‘कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़’, रावण वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
बाद बड़हलगंज निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि अंसार अली उसके साथ है और वे दोनों मुंबई जा रहे हैं. उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है. छात्र की मां सन्नो ने शादीशुदा महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी. आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला उसके नाबालिग बेटे को ब्लैक मेल कर रही है. बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है.
https://सर्दियों के मौसम में करें इन चीजों का सेवन, खांसी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा
https://गडकरी ने का ऐलान- कबाड़ में तब्दील होंगे 15 साल पुराने वाहन









