আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेलिंगटन खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और 191 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने महज 9 रन का लक्ष्य रखा जिसे न्यूजीलैंड0 टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 165 रन पर ऑल आउट हो गई. रहाणे ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली थी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए. कप्तान केन विलियमसन (89) और रास टेलर (44) की पारी खेली.

http://सनी हिंदुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल 11 का खिताब

न्यूजीलैंड टीम ने भारत की पहली पारी के आधार पर 183 रन की बढ़त हासिल कर ली. भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज इशांत शर्मा रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए. अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 191 रनों पर सिमट गई. भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी ने पांच और बोल्ट चार विकेट चटकाए. एक विकेट ग्रैंडहोम को मिला. इस तरह से न्यूजीलैंड को जीत के लिए महज 9 रनों का लक्ष्य मिला जिसे मेजबान टीम ने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए टीम साउदी ने 9 विकेट लिए. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

http://सीएए को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now