আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सनी हिंदुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल 11 का खिताब

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने वाला सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता बन गए हैं. सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का इनाम मिला. जबकि भूषण कुमार ने उन्हें टी-सीरीज की अगली फिल्म में गाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया. साथ ही उन्हें एक टाटा की नई कार एल्ट्रॉज मिली. उनके बाद पहले और दूसरे रनरअप को 5-5 लाख रुपए दिए गए. पहले रनरअप रोहित राउत रहे. ओंकना मुखर्जी दूसरी रनरअप रहीं. तीसरे और चौथे रनरअप अद्रिज घोष और रिधम कल्याण रहे.

http://सीएए को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

गौरतलब है कि सनी विजेता बनने से पहले ही इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी और कंगना रनौत की फिल्म पंगा में गाना गा चुके हैं. बता दें कि सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं. सनी हिंदुस्तानी ने बताया था कि उनकी मां घरों में काम करती हैं, जिससे उनका घर चल पाता है. सनी के संघर्ष की कहानी सुनकर सभी जज भावुक हो गए थे. सनी मूल रूप से पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं.

http://मुस्लिम समाज के ज्ञापन पर नपाध्यक्ष ने दिलाया हरसंभव प्रयास का भरोसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now