नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल तेज हो गया है. राजधानी की सड़कों पर सीएए के विरोध और समर्थन दो पक्ष आपस में भिड़ गए. ये विवाद जाफराबाद के पास मौजपुर चौराहे पर हुआ. दरअसल, शनिवार रात से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शाहीन बाग की तर्ज पर CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शनकारियों ने आम रास्ता जाम कर दिया था. वहीं CAA के समर्थन में सड़कें खाली करवाने के लिए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थक के साथ सड़कों पर उतर आए. कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जाफराबाद और चांद बाग में सड़कें खुलवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए.
http://मुस्लिम समाज के ज्ञापन पर नपाध्यक्ष ने दिलाया हरसंभव प्रयास का भरोसा
इस दौरान एक गली से कुछ लोग आए और कपिल मिश्रा और उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया. इसके जवाब में कपिल मिश्रा के समर्थकों ने पथराव करने वालों का पीछा किया और पथराव की जवाबी कार्रवाई की. मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैसे के गोले दागे. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पथराव की घटना को लेकर कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के चलते शाहीन बाग-कालिंदी कुंज-सरिता विहार रोड, वजीराबाद-चांद बाग रोड और मौजपुर-जाफराबाद रोड बंद हो गए हैं. इसके अलावा जाफराबाद और मौजपुर मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.
http://नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, देखिए वीडियो
Delhi: Stone pelting between two groups in Maujpur area, tear gas shells fired by Police. pic.twitter.com/Yj3mCFSsYk
— ANI (@ANI) February 23, 2020









