আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर धमाकों से दहला असम, 2 जिलों में 4 धमाके

Published on: January 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम के दो जिलों में रविवार सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड के जरिए धमाके किए गए हैं. ये धमाके उस समय हुए, जब गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. राज्य में 4 जगहों पर ग्रेनेड के जरिए धमाके किए गए. तीन धमाके डिब्रूगढ़ जिले में तो एक धमाका चराइदेव में किया गया. हालांकि अभी तक इन धमाकों में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं. डिब्रूगढ़ में 3 धमाके हुए जिसमें एक धमाका ग्राहम बाजार के नेशनल हाईवे 37 के पास एक दुकान में हुआ.

http://मंत्री की चुनावी सभा में घुसा सांड, भगदड़ में 13 घायल

इसके अलावा डिब्रूगढ़ में एक गुरुद्वारा के पास भी धमाका हुआ है. डिब्रूगढ़ में इन दोनों के अलावा तीसरा धमाका दुलियाजान के ऑयल टाउन में हुआ. जबकि दूसरा धमाका असम के चराइदेव जिले के सोनारी क्षेत्र में हुआ. इन धमाकों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. जांच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऊपरी असम में हुए धमाकों की निंदा की है. मुख्यमंत्री सोनोवाल ने राज्य के महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत को निर्देश दिया है कि स्थिति पर नियंत्रण बनाई रखी जाए और उन लोगों को पकड़ा जाए जो इस धमाकों में शामिल रहे हैं.

http://भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, 5 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now