कवर्धा. कैबिनेट मंत्री मो. अकबर की चुनावी सभा में एक सांड घुस आया जिससे भगदड़ में 3 बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल हो गई. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि, किसी को गंभीर चोंट नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक छांटा में शनिवार को जिला पंचायत के क्षेत्र क्र 9 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर पहुंचे थे. मंच पर मंत्री अकबर ने अपना उद्बोधन शुरू ही किया था कि एक सांड भीड़ में घुस गया जिससे भगदड़ मच गई. इससे 3 बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
http://भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, 5 की मौत
दुर्ग के तीन मतदान केन्द्र में स्थल परिर्वतन
दुर्ग. त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्ग के मतदान केन्द्र क्रमांक 108 वर्तमान मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत भवन अछोली से प्राथमिक शाला भवन अछोली कक्ष क्रमांक 02 में परिर्वतन किया गया है. इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 130 प्राथमिक शाला रूहा से वार्ड क्रमांक 1 से 6 के लिए प्राथमिक शाला रूहा को एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 131 प्राथमिक शाला सुखरीखुर्द से वार्ड क्रमांक 9 से 11 तक के लिए प्राथमिक शाला सुखरीखुर्द को मतदान केन्द्र बनाया गया है.
http://पटरी पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन से कटकर मौत







