আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, 5 की मौत

Published on: January 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. शनिवार को अचानक एक कोचिंग सेंटर की छत गिर जाने से 4 छात्रों और 1 शिक्षक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना गोकलपुर भजनपुरा इलाके में हुई. यहां एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जिसकी अचानक छत गिर गई. इसमें 13 छात्र घायल हो गए जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कोचिंग संचालक भी घायल बताया जा रहा है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. अभी भी इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

http://पटरी पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन से कटकर मौत

लोगों का कहना है कि इमारत के तीसरे फ्लोर की छत गिरी जिसमें निर्माण कार्य भी चल रहा था. यह हादसा शाम को करीब 4:30 बजे हुआ. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे हादसे की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इमारत में शंकर इंस्टीट्यूट चलता था, जिसका संचालन हरिशंकर नामक व्यक्ति करता है. इस हादसे में कोचिंग संचालक के छोटे भाई उमेश कश्यप की भी मौत हो गई है.

http://Maruti Ciaz नए अवतार में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now