नई दिल्ली. निर्भया के गुनाहगारों में से एक पवन गुप्ता की घटना के वक्त नाबालिग होने की उसकी याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी और उसे 2012 में बालिग माना है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि याचिका और दलीलों में कुछ भी नया नहीं है. पवन गुप्ता ने याचिका में दावा किया कि 16 दिसंबर 2012 को वह नाबालिग था, इसलिए उसे फांसी नहीं दी जा सकती. अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला लिया कि यह मामला पहले भी उठाया गया है और निचली अदालतों ने इसे खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट का फैसला सही था और हमें इस याचिका में कोई नई बात नहीं दिखाई देती, इसलिए यह याचिका खारिज की जाती है.
http://जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की. कृषि और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में श्री चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया. इनमें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन, संसदीय कार्य और जलसंसाधन विभाग शामिल
http://हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट की छपाई, 10 दिन कैद रहेंगे वित्त मंत्रालय के कर्मचारी









