नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे. नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था. जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था.
http://हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट की छपाई, 10 दिन कैद रहेंगे वित्त मंत्रालय के कर्मचारी
जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और RSS के जरिए पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करते आए हैं. नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. वो तीन साल तक इस पद पर रहेंगे. इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था.
http://सैलून संचालक ने महिला कर्मचारी के साथ किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
Jagat Prakash Nadda elected unopposed as the National President of Bharatiya Janata Party (BJP) pic.twitter.com/ek5PlEZ2sE
— ANI (@ANI) January 20, 2020









