नई दिल्ली. हलवा सेरेमनी के साथ ही एक फरवरी को पेश होने वाले बजट की छपाई वित्त मंत्रालय में शुरू हो गई है. नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में स्थित प्रिटिंग प्रेस में इसकी छपाई होती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने इस हलवा सेरेमनी में हिस्सा लिया. अब 10 दिनों तक वित्त मंत्रालय के 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पूरी दुनिया से कटे रहेंगे.
http://सैलून संचालक ने महिला कर्मचारी के साथ किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
क्या है हलवा सेरेमनी?
हलवा बनाने की रस्म काफी पहले से ही चली आ रही है. बजट पेश होने से पहले एक अहम हलवा सेरेमनी होती है जिसके बाद आधिकारिक तौर पर बजट छपाई के लिए भेजा जाता है. हर साल बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी होती है जिसके पीछे कहा जाता है कि हर शुभ काम की शुरुआत मीठे से करनी चाहिए और भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ माना जाता है. हलवा सेरेमनी के तहत मौजूदा वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं. इस हलवे के बनने और बंटने के बाद ही बजट के दस्तावेजों के छापने की प्रक्रिया शुरू होती है.
http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
10 दिन कैद रहेंगे मंत्रालय के कर्मचारी
इसके बाद नार्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जहां बजट की छपाई होती है, वहां अगले 10 दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी और इसमें शामिल मंत्रालय के कर्मचारी वहां बंद रहेंगे. दरअसल, ऐसी परंपरा है कि बजट छपाई का काम शुरू होने से पहले बजट तैयार करने की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा समारोह के बाद मंत्रालय में ही रहना पड़ता है. ये अधिकारी संसद में बजट पेश होने तक मंत्रालय में ही रहते हैं और बाहरी दुनिया यहां तक कि परिजनों से भी इनका संपर्क नहीं होता है. उन्हें फोन या ईमेल के जरिए भी किसी से संपर्क करने की इजाजत नहीं होती है. मंत्रालय के सिर्फ शीर्ष अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति होती है.
The Union Finance Minister, Smt. @nsitharaman presided over #HalwaCeremony today at North Block to mark the beginning of printing of #Budget2020 documents. MoS Shri @ianuragthakur was also present besides senior @FinMinIndia officials. pic.twitter.com/CgzYwYnLKx
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 20, 2020









