আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बदले की आग में जल रहा ईरान, ट्रंप के सिर पर रखा 5.76 अरब रुपए का इनाम

Published on: January 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिकी हमले में ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं. रविवार को प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को ब्रैंड न्यू हथियारों से हमले की धमकी दी. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, उसके कुछ देर बाद ही ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनास्ड ट्रंप के सिर पर 5.76 अरब रुपए का इनाम घोषित किया. ईरानी सेना के जनरल कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान एक संस्था ने ट्रंप के सिर कलम करने पर 80 मिलियन डॉलर (5.76 अरब रुपए) के इनाम की घोषणा की. इस रकम को इकठ्ठा करने के लिए संस्था ने सभी ईरानी नागरिकों से एक डॉलर दान करने की अपील की.

http://निर्विरोध चुने गए आत्माराम अध्यक्ष और दिलप्रीत उपाध्यक्ष

सिर पर इनाम के ऐलान के बाद ट्रंप ने भी एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘ईरान अगर किसी यूएस प्रतिष्ठान और अमेरिकन को चोट पहुंचाता है तो उसे तत्काल और पूरी तरह से खतरनाक अंदाज में जवाब दिया जाएगा. ऐसे कानूनी नोटिस की यूं तो जरूरत नहीं है, लेकिन मैंने फिर भी चेता दिया है. ट्रंप ने एक अन्य बयान में कहा है कि यदि ईरान अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश करता है तो अमेरिका बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा और ईरानी सांस्कृतिक स्थलों पर बमबारी की जाएगी.

http://जेसीसीजे की महिला पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश, अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now