पिथौरा. स्थानीय नगर पंचायत निर्वाचन के बाद आज निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में मात्र एक ही नामांकन दाखिल हुआ. बाद अध्यक्ष पद पर आत्माराम यादव और उपाध्यक्ष पद पर दिलप्रीत सिंह खनूजा निर्विरोध निर्वाचित हो गए. निर्वाचन के दौरान कांग्रेस के सभी स्थानीय बड़े नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. बता दें कि पिथौरा नगर पंचायत चुनाव में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ.
http://जेसीसीजे की महिला पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश, अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
चोरी के सामानों के साथ तीन गिरफ्तार
सरायपाली. पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से चोरी के सामान और घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक संदेह के आधार पर झिलमिला निवासी सैय्यद सलमान पिता सैय्यद हाफिज अली (25), मनीराम उर्फ डबलू पिता सनतकुमार भोई (20) और राजू सर्राफ पिता वीरेंद्र सर्राफ (20) से पूछताछ किए जाने पर तीनों ने सागरपाली स्थित मोबाइल, ज्वेलरी दुकान, फैंसी स्टोर्स व पान दुकान से चोरी करना कबूल किया. आरोपियों ने अपने-अपने घर में छिपाकर रखे 11 नग पुराने मोबाइल, ब्लूटूथ, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घड़ी, चॉकलेट, विभिन्न प्रकार के गुटखा, सिगरेट, बीड़ी व घटना में प्रयुक्त औजार एवं मोटरसाइकिल बजाज बॉक्सर सीजी 04 सीपी 4648 जब्त कर आरोपियों को भादवि की धारा 457, 380 के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया है.
http://आम आदमी को झटका, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल







