महासमुंद. सोमवार सुबह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव से पहले जेसीसी (जे) की पार्षद राशि महिलांग ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया. राशि महिलांग के कांग्रेस प्रवेश के बाद कांग्रेस ने उन्हे अध्यक्ष पद का दावेदार घोषित कर दिया. उन्होने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है. वहीं भाजपा ने प्रकाश चंद्राकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कांग्रेस प्रवेश के बाद राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और हमें विधायक के साथ मिलकर महासमुंद नगर पालिका में विकास करना है, इसलिए ही मैने कांग्रेस प्रवेश किया है. विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि बहुमत हमारे साथ है, हम सरकार बन रहे हैं. कुछ ही देर में नतीजा आपके सामने आ जाएगा.
http://आम आदमी को झटका, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 7 जनवरी को जांजगीर में लेंगे विभागीय बैठक
रायपुर. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 7 जनवरी को जांजगीर जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे. वे 7 जनवरी को सवेरे साढ़े पांच बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से अंबिकापुर से उसलापुर पहुंचेंगे. वे सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर से जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पहुंचेंगे. सिंहदेव मालखरौदा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जांजगीर के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर दो बजे जांजगीर पहुंचेंगे. सिंहदेव वहां दोपहर ढाई बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे. वे शाम साढ़े चार बजे सड़क मार्ग से जांजगीर से वापस अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
http://आरक्षक और उपनिरीक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती करेगा पुलिस विभाग







