আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

98 रनों पर ‘मांकडिंग आउट’ हो गए थे शनाका, रोहित ने वापस ली अपील

Published on: January 11, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया. इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भले ही श्रीलंका की टीम इस मैच में हार गई, लेकिन हर कोई दासुन शनाका की शतकीय पारी की तारीफ कर रहा है. हालांकि, अगर रोहित शर्मा चाह लेते तो शनाका शतक नहीं लगा पाते. बता दें कि श्रीलंकाई पारी के 50वें ओवर में चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दासुन शनाका को मांकडिंग आउट यानी नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट कर दिया था, लेकिन भारतीय कप्तान ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपील वापस ले ली और शनाका अपना शतक पूरा कर पाए.

https://सरकार का बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 306 रन ही बना सकी.  श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन छक्के निकले. वहीं ओपनर पथुम निसांका ने 72 रन बनाए. इसके बावजूद श्रीलंकाई टीम को मैच में 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

https://‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now