रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है. राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा मंगलवार को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई.
https://एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme 10 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
साग-सब्जियां सुखाने गौठानों में दिए जाएंगे सोलर ड्रायर : मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों में सोलर ड्रायर उपलब्ध कराए जाएंगे. धमधा और पत्थलगांव में टमाटर के बड़े पैमाने पर उत्पादन को देखते हुए इन क्षेत्रों के गौठानों में टमाटर को सूखा कर विक्रय प्रारंभ किया जा सकता है. इसी तरह अन्य स्थानों में छत्तीसगढ़ की भाजियों को सूखा कर उनके विक्रय की शुरूआत की जा सकती है. इस नए कार्य से भी किसानों और समूहों की आय बढ़ेगी.
https://श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी
मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के ऑनलाइन अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में गौपालकों, गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 7 करोड़ 05 लाख रुपए का अंतरण किया. उन्होंने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए और महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रुपए की लाभांश राशि अंतरित की.
https://जोशीमठ पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- हर मामले में यहां आना जरूरी नहीं







