আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

Published on: January 10, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है. वहीं कोर्ट ने अधिकारियों को उन्हें गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है. इससे पहले, 4 जनवरी को डीएनए रिपोर्ट ने केस में एक बड़ा खुलासा किया. डीएनए रिपोर्ट से पता चला कि पुलिस जांच के दौरान जो बाल और हड्डी बरामद किए थे वो मृतका श्रद्धा के ही थे. दिल्ली पुलिस ने कहा कि नमूनों की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट पीड़िता के पिता और भाई के डीएनए से मेल खाती है.

https://‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें

नमूने परीक्षण के लिए हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायगोनैटिक में भेजे गए थे. विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा वॉकर के साथ बाल और हड्डी के नमूने के मिलान की पुष्टि हुई है. दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिली है. विशेष सीपी ने ये भी कहा कि हड्डी का एक टुकड़ा और बालों का एक गुच्छा मृतक के पिता और भाई के साथ मेल खाता है, जो हड्डी और बालों की पहचान को स्थापित करता है. बता दें, पिछले साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया था.

https://चीतल शिकार मामले का फरार चौथा आरोपी भी पकड़ाया

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now