আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें

Published on: January 10, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कोई है तो वह है शाहरुख खान. पूरे ट्रेलर में शाहरुख ही छाए हुए हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. एक्शन सीन्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है. दीपिका अपने ग्लैम लुक से तो जॉन अपने टफ लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं. फिल्म 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म ‘पठान’ के पूरे ट्रेलर में फुल ऑन एक्शन नजर आया. फिल्म के वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है.

https://9 जनवरी से 5 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी, वायरल हो रहा आदेश फर्जी

फिल्म में खास तौर पर हवाई एक्शन पर फोकस किया गया है. ट्रेलर में स्टंट सीन आकर्षित कर रहे हैं. इसके अलावा डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा का अंदाज भी लोगों को लुभा रहा है बता दें कि फिल्म ‘पठान’ बीते दिनों से विवादों में फंसी हुई है. जब फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ तो यह भगवा बिकिनी के कारण विवादों में घिर गया था. कई जगहों पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग अब भी जारी है. गाने पर सेंसर की कैंची भी चल चुकी है.

https://किडनैप हुईं, 3 दिन तक नहीं मिला खाना-पानी, मॉडल की दर्दनाक कहानी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now