नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक दुबई में सगाई कर ली है. इस दौरान कपल अपने कुछ करीबियों के साथ एक बोट पर देखे गए. पंड्या ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. पंड्या ने नताशा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं तेरा, तू मेरी जान, सारा हिंदुस्तान. 01.01.2020 #engaged. हार्दिक पंड्या ने जब अपनी सगाई की जानकारी दी तो बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से उन्हें सभी ने बधाई देनी शुरू कर दी .हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की सगाई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आश्चर्यचकित कर दिया.
http://अगले 24 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी
विराट ने इस नए कपल को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए कमेंट किया कि, ‘बधाई H, कितना सुखद आश्चर्य है. तुम्हारा आने वाला समय बेहतरीन हो. भगवान भला करे’. कोहली के इस कमेंट पर अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. बता दें 27 साल की नताशा बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं. नताशा सर्बिया के पोजेरवेक की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल उनका घर मुंबई है. नताशा साल 2013 में रिलीज हुई सत्याग्रह फिल्म के अयो जी गाने में सबसे पहले नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने एक्शन जैक्सन, फुकरे रिटर्न्स में काम किया है. नताशा ने रैपर बादशाह के डीजे वाले बाबू गाने में भी काम किया है.
http://पूर्व मंत्री लता उसेंडी के घर चोरी, नगदी व जेवर ले उड़े चोर











