रायपुर. पिछले कुछ दिनों से सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इससे निजात मिलने की संभावना भी नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान शीत लहर के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती परिसंचलन पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान में 3.1 किमी 3.6 किमी के बीच बना है. मध्य समुद्रतल से 2.1 से 3.1 किलोमीटर दक्षिण, पश्चिम राजिस्थान से झारखंड तक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर मध्यप्रदेश उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजर रही है. इसके प्रभाव से प्रदेश के सभी संभागों के जिलो में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है.
http://पूर्व मंत्री लता उसेंडी के घर चोरी, नगदी व जेवर ले उड़े चोर
मुख्यमंत्री 3 जनवरी को रायपुर, बिलासपुर और कांकेर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और कांकेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बघेल सवेरे 10.20 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित ’सामुदायिक वन अधिकार पर प्रदेश स्तरीय परिचर्चा’ में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री नवा रायपुर से 10.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर मेडिकल कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन द्वारा आयोजित ’राष्ट्रीय अधिवेशन’ में शामिल होंगे.
http://दंतेवाड़ा के दिव्यांग बच्चे की क्रिकेट के कायल हुए सचिन, शेयर किया वीडियाे







