रायपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के बंगले से चोरों ने नगदी और जेवर पार कर दिया है. पूर्व मंत्री के भांजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात सेजबहार क्षेत्र स्थित बैनियान ट्री सोसायटी में महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के बंगले में चोरो ने धावा बोल दिया. लता उसेंडी अपने क्षेत्र कोंडागांव गई हुईं हैं. बंगले में उनका भांजा अकुंश उसेंडी रह रहे थे.
http://दंतेवाड़ा के दिव्यांग बच्चे की क्रिकेट के कायल हुए सचिन, शेयर किया वीडियाे
31 दिसंबर की रात अंकुश अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे. इस दौरान बंगले के बाहर पीएसओ राजेश की ड्यूटी थी. देर रात वह भी अपने बैरक में जाकर सो गए. रात करीब 2.30 बजे जब अंकुश लौटे तो चोरी का पता चला. बंगले के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी. बंगले से 10 हजार रुपए और करीब 3 लाख रुपए के गहने चोरी जाने की बात कही जा रही है. इस मामले में अंकुश ने बुधवार को पूर्व मंत्री लता उसेंडी को जानकारी दी. अंकुश की ओर से सेज बहार थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
http://फांसी की रस्सी पाने नाबालिग साले की गला घोंटकर की थी हत्या







