दंतेवाड़ा. सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है. उन्होंने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वो दंतेवाड़ा के एक दिव्यांग बच्चे मड्डा राम का है जिसमें वो क्रिकेट खेलता दिखाई दे रहा है. सचिन तेंदुलकर ने लिखा- साल 2020 की शुरूआत इस वीडियो से करें जिसमें मड्डा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. ये वीडियो मेरे दिल को छू गया, आपके दिल को भी छू जाएगा. मड्डा राम दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के बेंगलुर पंचायत में रहता है. कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले इस लिटिल मास्टर को क्रिकेट बेहद पसंद है. अक्सर दोस्तों के साथ स्कूल के ग्राउंड में वह क्रिकेट खेलता है.
http://फांसी की रस्सी पाने नाबालिग साले की गला घोंटकर की थी हत्या
पोलियो की वजह से उसके पैरों का विकास नहीं हो सका, पर अब अपनी कमजोरी को यह बच्चा अपने हौसलों से हरा चुका है. मड्डा के पिता डोमा राम किसान हैं. गांव में एक छोटी सी झोपड़ी में यह आदिवासी परिवार रहता है. बता दें कि कुछ वक्त पहले मड्डा का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. यही वायरल वीडियो सचिन तेंदुलकर के पास पहुंचा. सचिन के ट्वीट के बाद इस पर देश के कई लोगों ने रिएक्ट किया. कैलेंडर फोटो शूट के लिए मशहूर फोटो ग्राफर अतुल कासबेकर ने इसपर सचिन से कहा कि, चलिए इस मास्टर से मिलते हैं, तस्वीरें मैं खींच लूंगा.
http://प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर आंख मारकर मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, वीडियो वायरल
Start your 2020 with the inspirational video of this kid Madda Ram playing cricket 🏏 with his friends.
It warmed my heart and I am sure it will warm yours too. pic.twitter.com/Wgwh1kLegS— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 1, 2020







