नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं रविवार को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम आरोपी के घर ढेरा गांव पहुंची, जहां उसके घर की नपाई हुई और फिर घर पर बुलडोजर चला दिया गया. घर गिराने का वीडियो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया. ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा.
https://प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र खुद ‘बीमार’, यहां साल भर से नहीं हुआ प्रसव
इधर, पीड़िता ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले भारत साकेत को भी पकड़ लिया है. वहीं घटना के संबंध में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया गया. बता दें कि वायरल वीडियो में एक लड़की लड़के से शादी की बात कर रही थी. इस बीच लड़के ने वीडियो बनाने वाले युवक से कहा कि वीडियो बनाना बंद करे और फिर लड़की को बुरी तरह से पीटने लगा. लड़के ने पहले लड़की को नीचे गिराया और फिर उसके मुंह पर लात मारने लगा. इस दौरान जब लड़की बेहोश हो गई तो उसे खड़ा करके आरोपी युवक उसकी हालत चेक करता रहा.
https://रिवर्स होती बस ने बच्चे को दूध पिला रही महिला को कुचला, दोनों की मौत









