गरियाबंद. बच्चे को दूध पिला रही महिला को रिवर्स होती बस ने कुचल दिया. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. छुरा पुलिस के अनुसार भिलाई के कोहका से कई महिलाओं का ग्रुप बस से घूमने आया था. वो लोग शनिवार सुबह गरियाबंद के जतमई पहुंचे थे. बस को पार्किंग के पास खड़ा कर दिया गया था. दोपहर के समय सभी लोग पार्किंग के किनारे बैठ कर खाना खा रहे थे. कोहका निवासी धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू (31) अपने 6 माह के बेटे पूरवान साहू को दूध पिला रही थी.
https://भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप
अचानक बस के ड्राइवर ने बस को रिवर्स कर दिया. ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस ने सुमन व उसके बच्चे को चपेट में ले लिया. बस का पिछला पहिया सुमन व उसके बच्चे के ऊपर से गुजर गया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
https://एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने मेकअप रूम में फांसी लगाकर की खुदकुशी







