नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा (20) ने शनिवार को खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार दोपहर 3.45 बजे टुनिशा ने शो के सेट पर ही ये कदम उठाया और शो के लीड एक्टर के मेकअप रूम में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. हालांकि, पुलिस के मुताबिक वो बाथरूम में मृत पाई गईं. बाद उन्हें 4.20 पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब इस मामले की पूरी छानबीन में जुटी हैं. टुनिशा वसई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने ऐसा क्यों किया और इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही होगी फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है.
https://केंद्र की राज्यों को चिट्ठी- वेंटिलेटर्स दुरुस्त रखें, ऑक्सीजन सप्लाई में न आए कमी
टुनिशा महज 20 साल की थीं और इतनी कम उम्र में ही चर्चित शो में उन्हें लीड रोल निभाने का मौका मिला. ऐसे में ये उनके लिए काफी अच्छा समय था. वो फेमस होती जा रही थीं. अली बाबा- दास्तान ए काबुल में मरियम का किरदार निभाने वालीं टुनिशा पहले भी कई सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं. चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इस्क सुभानअल्लाह जैसे शो में दिखीं. तो इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं. कहानी 2, बार-बा देखो और फितूर में भी व नजर आईं. कैटरीना की दोनों फिल्मों में उन्होंने उनके बचपन का रोल निभाया था.
http://शिक्षक ने रॉड मारकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर










