আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षक ने रॉड मारकर की पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Published on: December 24, 2022
---Advertisement---

गरियाबंद. मजरकट्टा में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की रॉड मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया. जानकारी के मुताबिक ग्राम मजरकट्टा निवासी डोमनकांत ध्रुव इंडागांव में शिक्षक है. वह मूल रूप से छुरा के पीपरछेड़ी का रहने वाला है. वहीं उसकी पत्नी मीना ध्रुव गंजईपुरी स्कूल में शिक्षिका थी. दोनों पति-पत्नी ने मजरकट्टा में अपना मकान बनाया था और वहां से अपने-अपने स्कूल आना-जाना करते थे.  पति डोमनकांत को शराब पीने की लत थी. शुक्रवार को भी वह शराब पीकर घर आया और पत्नी मीना के साथ विवाद करने लगा.

https://200MP कैमरा और 180W चार्जिंग वाला फोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि डोमनकांत ने मीना पर रॉड से हमला कर दिया. इससे पत्नी मीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. लहूलुहान लाश को कमरे में ही छोड़कर आरोपी कोतवाली थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात कबूल की. पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और घर को सीलबंद कर दिया. शनिवार को फिर से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

https://एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now