नई दिल्ली. अब मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई है. अभिनेत्री का आरोप है कि जब वह काम के सिलसिले में साजिद खान से मिलने गईं, तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था. जयश्री गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर कहा कि मैं मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से काम कर रही हूं. आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे पार्टी में साजिद खान ने मिलाया था, जिसके बाद मैं काफी खुश हो गई थी.
https://IPL 2023 : ऑक्शन के बाद देखिए किस टीम में कौन-सा खिलाड़ी
उन्होंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस आ जाओ, मैं एक फिल्म कर रहा हूं तो शायद आपके लिए कुछ निकले. अभिनेत्री ने कहा कि मैं गई तो वो ऑफिस में अकेले थे. वो मुझे यहां वहां टच करने लगा, गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा. मुझे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो, पर मैं तुझे क्यों काम दूं. मैंने कहा कि आप क्या चाहते हो सर, मैं अच्छी एक्टिंग करती हूं. उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है. मैं जो बोलूंगा, जो कहूंगा वो तुझे करना पड़ेगा. ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वहां से निकल गई.
https://‘वन रैंक, वन पेंशन’ में संशोधन को मंजूरी, 25 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा










