আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बोरवेल में गिरे तन्मय ने तोड़ा दम, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बैतूल में मंगलवार की शाम से बोरवेल में गिरे बच्चे तन्मय को निकाल लिया गया है, लेकिन तन्मय ने अब दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि रात ढाई बजे एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला. तन्मय 6 दिसम्बर की शाम बोरवेल में गिरा था. साढ़े चार दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तन्मय का शव मिल पाया है. एडीएम बैतूल एस जयसवाल के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेस्ट कन्जेकशन और रिब्स ब्रेक होना मौत की वजह पाया गया. वहीं परिजनों ने बैतूल जिला अस्पताल से शव को लेकर मांडवी गांव के लिए रवाना हुए.

https://फ्लाईओवर ब्रिज से गिरी कार और बाइक, दंपत्ति की मौत; बेटी गंभीर

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्य प्रदेश परिवार के साथ है. राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि!. दरअसल, मध्य प्रदेश के बैतूल में 8 साल का तन्मय मंगलवार शाम से ही बोरवेल में फंसा हुआ था.55 फीट की गहराई पर फंसे तन्मय को बचाने के लिए 62 घंटे से राहत कार्य जारी था, लेकिन पानी और पत्थरों की वजह से प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और मासूम के रेस्क्यू में देर होती जा रही थी.

https://युवक ने चचेरी बहन के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now