दुर्ग. निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक और कार नीचे गिर गई. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है. कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है. पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है. कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है. बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है और दूसरे साइड में काम चल रहा है. निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन दूसरी रोड में वाहन जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं.
https://बेटे ने की एक्ट्रेस मां की हत्या, शव को जंगल में फेंका
रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए. अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक सीधे नीचे जा गिरी. हादसे के बाद बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया. उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरी. दुर्घटना में पति आजूराम देवांगन (45)-पत्नी निर्मला देवांगन (40) की मौके पर ही मौत हो गई. बेटी को गंभीर चोटें आई हैं. बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी. गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ. उसे मामूली चोटें आई हैं. अस्पताल में उसका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
https://हिमाचल में सीएम पर सस्पेंस बरकरार, आलाकमान करेगा फैसला







