আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेटे ने की एक्ट्रेस मां की हत्या, शव को जंगल में फेंका

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई के पॉश इलाके जुहू में टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर (74) को उन्हीं के बेटे ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस बात की जानकारी टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली ने दी है. नीतू कोहली ने वीणा कपूर के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखा- वीणा जी आप इससे बेहतर डिजर्व करती थीं. मेरा दिल टूट गया है, आपके लिए यह पोस्ट कर रही हूं,क्या बोलूं. आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, मुझे आशा कि इतने सालों के स्ट्रगल के बाद आखिरकार आप शांति से आराम कर रही होंगी. साथ ही नीतू कोहली ने लिखा- जुहू में स्थित वह बंगला है, जहां दुखत घटना हुई.

https://युवक ने चचेरी बहन के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

इस पॉश इलाके में एक शख्स ने अपनी 74 साल की मां की बेसबॉल बेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में शव को माथेरान में फेंक दिया. उनके यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट किया. नीतू कोहली लिखती हैं- पूछताछ के दौरान आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया, कई बार उसने बैट से अपनी मां पर वार किया और फिर गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीणा कपूर के बेटे ने मुंबई के जुहू में स्थित 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जा करने के लिए मां को मौत के घाट उतारा. नीतू कोहली के इस पोस्ट पर खूब जमकर कमेंटबाजी चल रही है, सेलेब्स एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

https://ड्रग परिवहन में संलिप्तता, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का फार्मासिस्ट बर्खास्त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now