আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवक ने चचेरी बहन के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

पिथौरा/बागबाहरा. बागबाहरा खरियाररोड रेलवे मार्ग पर सिवनीकला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. दोनों मृतक चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं. कोमाखान पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे कोमाखान पुलिस को उक्त घटना की जानकारी मिली थी. जिस पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंच गया था. बताया जा रहा है कि घटना कोमाखान से आगे सिवनीकला रेलवे स्टेशन के फाटक के पास घटित हुई है.

https://हिमाचल में सीएम पर सस्पेंस बरकरार, आलाकमान करेगा फैसला

शुक्रवार रात किसी ट्रेन के सामने मृतक लोकेश्वर (27) अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन के साथ एक ट्रेन के सामने कूद गया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बहरहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है. मृतक लोकेश्वर शादीशुदा बताया जा रहा है. उसका एक पुत्र भी है. वही मृतिका उसकी चचेरी बहन है और ग्राम में ही कक्षा 9वीं की छात्रा थी. चूंकि दोनों मृतकों के बीच भाई-बहन का रिश्ता था इसलिए पुलिस भी दोनों की आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रही है. बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही दोनों की आत्महत्या का कारण सामने आ पाएगा.

https://नाबालिग से अनाचार के दोषी को जेल भेजे जाने के कुछ देर बाद मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now