আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हिमाचल में सीएम पर सस्पेंस बरकरार, आलाकमान करेगा फैसला

Published on: December 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में भी किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी. सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया है और सीएम तय करने का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है. हिमाचल के लिए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि पर्यवेक्षक एक-दो दिन में हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा. बैठक के बाद कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी 40 विधायकों ने CLP बैठक में सर्वसम्मति से आलाकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया है.

https://ड्रग परिवहन में संलिप्तता, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का फार्मासिस्ट बर्खास्त

विधायकों ने सीएम पद के लिए किसी का नाम नहीं दिया. बल्कि, विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें अगले सीएम पर फैसला लेने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया है. हम पार्टी हाईकमान को कल या परसों तक रिपोर्ट सौंप देंगे. सीएम पद को लेकर मतभेद की खबरों पर राजीव शुक्ला ने कहा कि मीडिया में हिमाचल कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और मतभेद को लेकर चलाई जा रही खबरें गलत हैं. सभी साथ और एकजुट हैं. सभी 40 विधायकों ने पार्टी में हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया.

https://धान खरीदी में मिली गड़बड़ी, केंद्र प्रभारी हटाए गए; पटवारी निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now