नई दिल्ली. असम में प्रेम का एक अनूठा मामला देखने को मिला है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका के शव से शादी रचाई. लंबे समय तक प्रेम करने के बाद जब मौत दोनों के बीच बाधा बनी तो प्रेमी ने प्रेमिका की अंतिम इच्छा के अनुरूप न केवल उसकी मांग में सिंदूर भरा, बल्कि जीवन भर कुंवारा रहने की कसम भी खा ली. रोते हुए युवक ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्रेमिका के शव के साथ रस्म पूरी कीं. उसके अंतिम संस्कार से पहले उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा. यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं. लड़की के भाई ने कहा कि मेरी बहन बहुत भाग्यशाली थी. वह बिटुपन से शादी करना चाहती थी. मुझे खुशी है कि उसने उसकी अंतिम इच्छा पूरी की.
https://‘दृश्यम 2’ की BO पर छप्पर फाड़ कमाई जारी, अब तक कमाए इतने करोड़
इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक सिंदूर लगा रहा है. बिटुपन ने अंतिम विदाई से पहले प्रार्थना के शव को जयमाला पहनाई और फिर उसके शरीर में दूसरी माला छुआकर खुद के गले में पहन ली. बता दें कि मोरीगांव निवासी बिटुपन तमुली (27) और चापरमुख के कोसुआ गांव की प्रार्थना बोरा (24) एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे. दोनों के घरवालों को यह बात पता थी. वे जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच प्रार्थना बीमार हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई. जब बिटुपन को प्रार्थना के बारे में पता चला, तो वह उसके घर पहुंचा और उसकी दुल्हन बनने की अंतिम इच्छा पूरी की.
https://धान खरीदी में अनियमितता, समिति प्रबंधक धान खरीदी प्रभार से पृथक









