कोरिया. कलेक्टर ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक-03 के निरीक्षण में छत्तीसगढ़ शासन के जारी धान खरीदी नीति में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार धान खरीदी कार्य न कर घोर लापरवाही बरतने व अनियमितता पाए जाने पर सहायक समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 प्रभाकर सिंह को धान खरीदी प्रभारी कार्य से पृथक करते हुए उनके स्थान पर संजीव कुमार दुबे समिति सहायक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरभोंका को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 का खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी हेतु धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया है.
https://धान खरीदी में अनियमितता, दो कर्मचारी निलंबित; चार के खिलाफ एफआईआर
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बीते शनिवार को जामपारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया था. जिसमें निरीक्षण के दौरान धान की स्टैकिंग, पंजियों के संधारण और मुख्य रूप से बारदानों के भौतिक सत्यापन की तुलना में ऑनलाइन एंट्री में अनियमितता पाई गई थी. शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन में लापरवाही पाए जाने के क्रम में सहायक पंजीयक द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है.
https://अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा- ध्यान रखें जनता को कार्यों के लिए भटकना न पड़े







