नई दिल्ली. फिल्म ‘दृश्यम 2’ की बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई जारी है. अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रेया सरन जैसी दिग्गज सितारों से सजी सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को रिलीज हुई थी. अब तक फिल्म की रिलीज के 6 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की सिलसिला जारी है. दृश्यम 2 जल्द ही 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. फिल्म की कमाई पर एक नजर ड़ालें तो ‘दृश्यम 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 15.38 करोड़ रुपए रहा था. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा और इसने 21.59 करोड़ रुपए की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपए कमाए.
https://निर्माण कार्य में लापरवाही, उपयंत्री निलंबित; एसडीओ और ईई को नोटिस
वहीं चौथे दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही और 11.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 5वें दिन 10.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के छठवें दिन 9.55 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 96.04 करोड़ हो गई है. गुरुवार का बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ की अगली सीरीज फिल्म है. दृश्यम 2 का टोटल बजट 50 करोड़ रुपए रहा है. वहीं फिल्म कमाई में अपने बजट से कहीं ज्यादा कमा चुकी है. मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर छा गए हैं.
https://धान खरीदी में अनियमितता, दो कर्मचारी निलंबित; चार के खिलाफ एफआईआर










