नई दिल्ली. भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है. दिल्ली से भोपाल की एक फ्लाइट में सवार प्रज्ञा ठाकुर को सीट के चक्कर में यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री भाजपा सांसद से कह रहा है कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं. दरअसल, दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हो गई. यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनके व्यवहार की निंदा की.
http://वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद प्रत्याशी शेख गफ्फार का निधन
सोशल मीडिया पर इस बहस का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला कह रही हैं, आप फैसला लीजिए आपका मैनेजमेंट कौन है. यहां की प्रोफेशनलिज्म नहीं है. इस पर साध्वी प्रज्ञा जवाब देती हैं, मैंने सुबह ही बोल दिया मुझे अपनी रूलबुक दिखा दो, मुझे बनेगा बैठते, नहीं बनेगा तो मैं चली जाऊंगी. इसी बीच एक व्यक्ति बीच में आता है, जो कि साध्वी प्रज्ञा पर भड़क जाता है. व्यक्ति ने कहा कि आप तो लीडर हैं और आप जनता को ही परेशानी दे रही हैं. आपको इस बात की शर्म नहीं है कि 50 लोगों को आपकी वजह से परेशानी हुई. बिल्कुल, शर्म बहुत अच्छा शब्द है. इस दौरान साध्वी ने उनपर सही भाषा इस्तेमाल करने को कहा.
http://कमिश्नर ने दिए एआरईओ को निलंबित करने और ऑपरेटर को हटाने के निर्देश
This wins the Internet:pic.twitter.com/4KFpDpbJYM
— santhoshd (@santhoshd) December 22, 2019









