बिलासपुर. नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार का रविवार देर रात निधन हो गया. वे शहर के संजय गांधी नगर वार्ड 29 से उम्मीदवार थे. हार्ट अटैक के चलते चार दिन पहले उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करया गया था. इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ही 18 दिसंबर को अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा था. बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की जानकारी दी थी.
http://कमिश्नर ने दिए एआरईओ को निलंबित करने और ऑपरेटर को हटाने के निर्देश
निकाय चुनाव में शेख गफ्फार महापौर पद के प्रबल दावेदार भी थे. उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होने शेख़ ग़फ़्फ़ार के निधन को कांग्रेस के साथ-साथ समाज के लिए क्षति भी बताया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. शेख गफ्फार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि शेख गफ्फार जीवन भर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे. शेख गफ्फार का निधन कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है.
http://नए साल में पड़ेगी महंगाई की मार, रोजमर्रा की चीजें हो सकती है महंगी







