नई दिल्ली. एशिया कप-2022 का आगाज आज शनिवार से हो रहा है. अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी, यह मैच दुबई में होगा. रविवार को दुबई स्टेडियम में भारत-पाकिस्ता की टीम आमने-सामने होंगी. टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब भारत-पाकिस्तान की टीम क्रिकेट मैदान पर भिड़ रही है.
https://सोनाली फोगाट मौत मामले में अब तक 4 गिरफ्तार, बाथरूम से ड्रग्स बरामद
कब है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
एशिया कप 2022 में यह मुकाबला रविवार (28 अगस्त) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.
कहां पर हो रहा है मैच
एशिया कप इस बार यूएई में हो रहा है, भारत-पाक का मुकाबला दुबई स्टेडियम में होना है. एशिया कप का आधिकारिक आयोजक श्रीलंका ही है.
कहां देख सकते हैं मैच
एशिया कप का प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जा रहा है, ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर लाइव मैच देखा जाएगा.
https://Ferrari 296 GTB भारत में लॉन्च, कीमत और स्पीड उड़ा देंगे आपके होश
एशिया कप के लिए दोनों टीम
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.











