नई दिल्ली. टिक टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. फोगाट का पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में है. कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के बाद सुधीर और सुखबिंदर को गिरफ्तार किया था. सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे.
https://Ferrari 296 GTB भारत में लॉन्च, कीमत और स्पीड उड़ा देंगे आपके होश
दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान थे. वहीं, गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन साेनाली बार-बार उसे रोक रही हैं, वे वो पदार्थ पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है. सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. इसमें खुलासा हुआ है कि ड्रग पेडलर ने सुखविंदर को होटल में MDMA दिया था. सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था. पुलिस ने 2 ग्राम ड्र्ग्स बरामद कर ली है. कोर्ट ने सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.
https://झारखंड में गहराया सियासी संकट, विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी!










