नई दिल्ली. फेरारी ने अपनी नई कार Ferrari 296 GTB को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.40 करोड़ रुपए रखी गई है. इसमें एक 3.0-लीटर इंजन मिलता है जिसे ट्विन-टर्बोचार्ज किया गया है इसलिए यह 654 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है. इलेक्ट्रिक मोटर 166 hp का पावर पैदा करता है इसलिए इस कार का कुल पावर आउटपुट 830 hp है जो 8,000 rpm पर जेनरेट होता है. पीक टॉर्क आउटपुट 740 Nm है जो 6,350 rpm पर आता है. रेव लिमिटर को 8,500 rpm पर सेट किया गया है. इस इंजन के साथ 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. फेरारी का कहना है कि 296 GTB सिर्फ 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे और 7.3 सेकेंड में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी.
https://झारखंड में गहराया सियासी संकट, विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी!
कार की टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है. यह कार 107 मीटर की दूरी में 200 किमी प्रति घंटे से 0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचकर रुक जाती है. फेरारी ब्रेक फेड को कम करने के लिए कार्बन सिरेमिक डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल कर रही है. यह सुपरकार प्योर ईवी मोड में 25 किमी तक जा सकती है और 135 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है. इसके बैटरी पैक का साइज 7.45 kWh है जिसे वजन वितरण के लिए सीटों के पीछे लगाया गया है. प्लग-इन हाइब्रिड होने के कारण बैटरी पैक को चार्जर के जरिए 1 घंटे में चार्ज किया जा सकता है. इस कार में चार ड्राइविंग मोड Qualify, Hybrid, Performance और eDrive है.
https://नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, गांव के पास फेंका शव










