आज के दिन मकर राशि वाले लोग आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने का प्रयास करेंगे. वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी. कन्या राशि वालों के लिए नियमित योग और व्यायाम जरूरी है. वृषभ राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है. तुला राशि वाले लोग विवेक और संयम से काम लें. कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. वहीं मीन राशि वाले लोगों को निवेश संबंधी कामों में फायदा होने की संभावना है…
ॐ सूर्याय नमः 3 मार्च गुरुवार
फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा स्वामी रामकृष्ण जयंती
मेष : पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और घर के रख-रखाव संबंधी कार्यों पर आपका ध्यान जाएगा. अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें. नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से आपको थकान रहेगी. साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे. प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी है.
वृषभ : रुपए-पैसे के मामले में आप उचित बजट बनाकर रखेंगे. बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसला न लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं. घर का वातावरण सुख और शांति से परिपूर्ण होगा. साथ ही पति-पत्नी के बीच भी उचित तालमेल रहेगा. लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है.
https://सुगम सड़क योजना के तहत 12 पहुंचविहीन सरकारी भवनों तक बनेगी सड़क
मिथुन : आपका समय मानसिक शांति से परिपूर्ण व्यतीत होगा. किसी खास मित्र की मदद कर आपको सुकून मिलेगा. सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें. साथ ही घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है.
कर्क : आपके अधिकतर काम समय पर व्यवस्थित होते जाएंगे. व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है. इस समय आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. इसके अलावा नौकरी में आप अधिकारियों से बहस में न उलझें. आपको लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे.
सिंह : आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को क्रमबद्ध करते चलें. व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है. आपका पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. इसके अलावा आपके साथ प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है.
कन्या : आपके व्यक्तित्व और उचित कार्यप्रणाली की वजह से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा. घर में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. आपके लिए नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है.
तुला : आपका पूरा फोकस अपने घर-परिवार पर होगा. किसी अपरिचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है. विवेक और संयम से काम लें. नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है. घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा.
https://हाईकोर्ट ने खारिज की NIA की अपील, अब राज्य सरकार की एजेंसी करेगी झीरम घाटी हत्याकांड की जांच
वृश्चिक : आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. इसके अलावा आपको दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी महसूस होगी.
धनु : आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा और अपनी पिछली कुछ गलतियों में सुधार पर आप सुंदर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे. उचित निवेश करने में आप सक्षम रहेंगे. नौकरी में आपको प्रमोशन संबंधी उचित अवसर मिलेंगे और अच्छी प्लेसमेंट की भी संभावना है.
मकर : आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा. लापरवाही होने पर आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं. व्यस्तता की वजह से घर-परिवार पर ठीक समय ना देने की वजह से पारिवारिक सदस्यों की आपसे नाराजगी रहेगी. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
कुंभ : इस समय तो आपके विरोधी भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे. पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपको सफलता का श्रेय मिलने वाला है. व्यापारिक नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है. प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे. इसके अलावा आप स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें.
मीन : प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. निवेश संबंधी कामों में भी फायदे की संभावना है. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे. आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख शांति बनी रहेगी. इसके अलावा गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है.
https://यूक्रेन का दावा- 6 दिन में मार गिराए 6 हजार रूसी सैनिक











