আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुगम सड़क योजना के तहत 12 पहुंचविहीन सरकारी भवनों तक बनेगी सड़क

Published on: March 2, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 12 पहुंचविहीन सरकारी भवनों तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुंचविहीन शासकीय भवनों तक पहुंच मार्ग के लिए लगातार मांग की जा रही थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया. जिस पर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है.

https://हाईकोर्ट ने खारिज की NIA की अपील, अब राज्य सरकार की एजेंसी करेगी झीरम घाटी हत्याकांड की जांच

जिसमें 10 लाख 70 हजार की लागत से ग्राम पंचायत शेर में मुख्य मार्ग से स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, 15 लाख 68 हजार रुपए की लागत से शहर के मुख्य मार्ग से बृजराज स्कूल भवन परिसर अंदर तक सीसी कांक्रीटकरण कार्य, सात लाख 83 हजार की लागत से ग्राम पंचायत मचेवा शासकीय उचित मूल्य दुकान से परसकोल मुख्य मार्ग तक सीसी पहुंच मार्ग निर्माण, चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत अमावश मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला तक सीसी पहुंच मार्ग, 18 लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत कौंदकेरा में बनसिवनी पहुंच मार्ग से कौंदकेरा स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, पांच लाख 53 हजार की लागत से ग्राम पंचायत बंबूरडीह मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, पांच लाख 22 हजार की लागत से ग्राम पंचायत कोसरंगी मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण,

https://यूक्रेन का दावा- 6 दिन में मार गिराए 6 हजार रूसी सैनिक

चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत सिरपुर मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, चार लाख 61 हजार की लागत से ग्राम पंचायत सिनोधा मुख्य मार्ग से शासकीय भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, 12 लाख 52 हजार की लागत से ग्राम पंचायत गोपालपुर में मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण, 14 लाख 35 हजार की लागत से ग्राम पंचायत बेलटुकरी मुख्य मार्ग से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण तथा आठ लाख 57 हजार की लागत से ग्राम पंचायत अचानकपुर मुख्य मार्ग से शासकीय प्राथमिक शाला भवन फुसेराडीह पहुंच मार्ग निर्माण की स्वीकृति शामिल हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now