नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को फांसीपर लटकाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि 16 दिसंबर को फांसी दी जा सकती है इसलिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तख्त तैयार करके एक डमी का ट्रायल किया है. हालांकि अभी तक फांसी देने को लेकर जेल प्रशासन के पास कोई लेटर नहीं आया है. निर्भया से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाए दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं. सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ 6 दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था.
http://धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर कृषि अधिकारी निलंबित
छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है. वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी. बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक डमी में 100 किलो रेत भरकर ट्रायल किया. मकसद यह था कि अगर दोषियों को फांसी दी जाती है तो क्या फांसी देने वाली वो स्पेशल रस्सी इनके वजन से टूट तो नहीं जाएगी. जेल प्रशासन फांसी देते वक्त कोई मौका नहीं देना चाहता.
http://4 रियर कैमरे के साथ Vivo V17 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









