बलरामपुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार धान खरीदी में अनियमितता के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. नोडल एवं सहायक नोडल अधिकरी निरंतर उपार्जन केद्रों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं. उपार्जन केन्द्र कामेश्वरनगर में ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी अनुप कुमार गुप्ता को टोकन के सत्यापन कार्य में लगाया गया था.9 दिसम्बर 2019 को निरीक्षण में पाया गया कि उनके द्वारा धान खरीदी के अन्तर्गत टोकन के सत्यापन कार्य में घोर लापरवाही की गई है. कलेक्टर द्वारा इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) दो (तीन) के विपरीत कार्य करने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम (1) क के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय धान खरीदी केन्द्र भंवरमाल नियत किया जाता है.
http://धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर हमालों की हड़ताल
किसान चिंता न करें सरकार पूरा धान खरीदेगी, अफवाहों से रहे दूर : मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार पूरा धान खरीदेगी. किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है. धान खरीदी के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से वे दूर रहें. मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने राज्य के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल अधिकारियों के साथ सोमवार सुबह पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे इलाकों के साथ ही राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा जिले के कई धान खरीदी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को यह ताकीद की है कि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए और किसानों को भुगतान समय पर होना चाहिए.
http://भिलाई महापौर देवेन्द्र यादव के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : उपासने







