नई दिल्ली. वीवो ने भारत में Vivo V17 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. वीवो V17 की कीमत 22,990 रुपए है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर से ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. वीवो V17 स्मार्टफोन मिड नाइट ब्लू ओशन और ग्लेशियर आइस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. वीवो V17 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 675 AIE प्रोसेसर पर चलता है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी है जिससे आप मेमोरी एक्स्टेंड कर सकते हैं. वीवो V17 में Android 9 Pie बेस्ड कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम Funtounc OS 9.2 दिया गया है. इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है जो सेल्फी कैमरा बेस्ड है.
http://धान खरीदी : किसानों ने महासमुंद में किया चक्काजाम, कबीरधाम में तहसीलदार को बनाया बंधक
Vivo V17 में फोटॉग्रफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके साथ वाइड एंगल और मैक्रो लेंस भी दिए गए हैं.8 मेगापिक्सला का दूसरा सेंसर है, जबकि दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेगमेंट में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो और बोके मोड जैसे फीचर्स दिए हैं. वीवो V17 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C पोर्ट के साथ हेडफोन जैक दिया गया है. ये स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करता है. इसके अलावा स्टैंडर्ड फीचर्स जैसे GPS, OTG, WiFi दिए गए हैं.










