আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चारा घोटाले के 5वें केस में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना भी लगा

Published on: February 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई है और 60 लाख का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का है. लालू के वकील ने बताया कि आगे जमानत के लिए अर्जी दी जाएगी. लेकिन जमानत नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा. बता दें कि इस मामले में लालू के साथ 75 आरोपियों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था और 24 को रिहा कर दिया गया था. इनमें से 36 को तीन-तीन साल की सजा मुकर्रर की जा चुकी है. वहीं बाकी दोषियों को भी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा सुनाई गई.

https://नई नवेली दुल्हन संग लौटे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े अन्य चार मामलों में पहले ही लालू को कुल 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. चाईबासा कोषागार से पहला मामला था जिसमें उन्हें 5 साल की सजा हुई. यह मामला 37 करोड़ की अवैध निकासी का था. वहीं दूसरा मामला देवघर कोषागार से था जिसमें उन्हें 3.5 साल की सजा हुई थी और यह मामला 79 लाख रुपए की अवैध निकासी का था. तीसरा मामला (33.13 लाख की अवैध निकासी) फिर चाईबासा कोषागार का ही था जिसमें उन्हें पांच साल की सजा हुई थी. फिर दुमका कोषागार (3.13 करोड़ की निकासी) के मामले में सात साल की सजा लालू को सुनाई गई थी.

https://धनश्री के नए वीडियो ने मचाया धमाल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अवतार में आई नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now