नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस के वीडियो शेयर भी करती रहती हैं. इस बीच उन्होंने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर छा चुका है. इस वीडियो में धनश्री वर्मा ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अवतार में नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में धनश्री वर्मा ने आलिया भट्ट को कॉपी किया है, जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है. बता दें कि धनश्री वर्मा एक जानी-मानी यूट्यूबर और कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं.
https://SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, पैसे रिसीव करने के लिए QR कोड न करें स्कैन
एक तरफ जहां धनश्री को इंस्टाग्राम पर 46 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं धनश्री का यूट्यूब चैनल भी है. वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी आए दिन अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं. यूट्यूब पर धनश्री के चैनल के 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. वहीं, बात ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की करें तो दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. बता दें, निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली लगातार प्रमोशन करते भी नजर आ रहे हैं.
https://गला काटकर प्रेमी ने खून से भरी दुल्हन की मांग, दूल्हे के उड़े होश










